नई दिल्ली: राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त राजनितिक दल बीजेपी के मंत्रियों के काम-काज से जनता खुश नहीं है, जिसका उन्हें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सहयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों से खासा नाराज है। इसका असर चुनाव में जरूर नजर आएगा।
अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर लिखा, कि “जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश है। वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज्यादा नाराज है कि भाजपा है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।”
जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है
वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है pic.twitter.com/I0NtoQUJhW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2018
दिल्ली अध्यक्ष ने यह बाते एक फोटो के साथ पोस्ट की। आपको बता दें कि फोटो में अखबार की कटिंग लगाई गयी है, जिसमे चुनावों को लेकर एनेलेसिस छपा है।
VIRAL सच: क्या अटलजी के निधन के बाद केजरीवाल ने मनाया जन्मदिन का जश्न ??