भगवा रक्षा वाहिनी ने राजस्थान में तहसील स्तर की कार्यकारिणी गठित की, माटोलिया ने धार्मिक कार्य करने का आहवान किया
सीकर। भगवा रक्षा वाहिनी की मीटिंग प्रदेश संगठन मंत्री राकेश भोजासर व जिलाध्यक्ष प्रवीण माटोलिया के आतिथ्य में सीकर के नेहरू पार्क में 27अक्टूबर 2017 को सम्पन्न हुई। इस मिटींग मे भगवा रक्षा वाहिनी की उपखण्ड/तहसील कार्यकारिणियों का विस्तार किया गया।
नवगठित कार्यकारिणियों में जगह बनाई….
दांतारामगढ़ में नगर अध्यक्ष के लिए सत्यम मीणा,
फतेहपुर सदस्यता प्रभारी के लिए जितेंद्र रोयल,
धोद उपखण्ड उपाध्यक्ष के लिए अशोक मीणा, राकेश गढ़वाल मंत्री धोद , पवन कुमार मंत्री धोद, सम्पत सिंह सदस्यता प्रभारी धोद नियुक्त किया गया।
सीकर के नेहरू पार्क में हुई भगवा रक्षा वाहिनी की मीटिंग में सनातन धर्म और धार्मिक कार्यो मे अभिरुचि बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रवीण माटोलिया ने कहा सभी सनातनियों को संगठित होकर मठ मंदिरों की रक्षार्थ कार्य करना है। साथ ही धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना है और संगठित रह कर संगठन को आगे बढ़ाना है।
मीटिंग में प्रदेश सदस्यता प्रभारी विमल भंडारी, जिला उपाध्यक्ष संदीप भोजासर, धोद अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, अजय नाहरिया जिला उपाध्यक्ष, राकेश सैन, बबलू मीणा, राजेश कुमार , संजय चौधरी, विश्वास चौधरी, दिनेश कुमार, राजेश शर्मा, मुकेश मीणा, महिपाल कुड़ी, भवँर सिंह, लोकेंद्र शेखावत, पंकज शर्मा, ललित सिंह,गणेश सैनी, सोनू शेखावत, नगेंद्र सिंह नेताड़वास, कमल सिंह सेवद, विश्वास मीना दौसा, रवि जोशी, विपिन सहित अनेक वाहिनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।