दिल्ली : नवभारत टाइम्स अख़बार के हवाले से आई खबर के अनुसार पता चला है की दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम के सदन ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पहले ही उनकी शोक सभा मना ली |
हालाँकि बाद में उनका निधन हो गया, भारतीय राजनीति के पितामह कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 93 साल की उम्र में निधन हो गया। अटल जी के निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। केंद्र सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
नवभारत टाइम्स अख़बार की खबर का अंश