भाजपा महिला मोर्चा ने तुलसी के पौधे किए वितरण
सीकर में बीजेपी महिला मोर्चा टीम ने बुधवार सुबह 11.00 बजे परशुराम पार्क के पास घर-घर जाकर माता और बहनों और दुकानों में व्यापारियों को भी अमृत रूपी तुलसी के पौधे भेंट किये।
मोर्चा की श्रीमती अनिता शर्मा ने बताया कि आजकल हमारी संस्कृति व धार्मिक मान्यता वाले तुलसी के पौधे की जगह बेकार के पोधो ने लेली है जिनका कोई महत्व नही। इसलिये वापस आमजन को हमारी संस्कृति के प्रतीक तुलसी से जोड़ने की लिए प्रदेश भर में घर घर जाकर तुलसी के पौधे वितरित किये जा रहे है। बुजुर्ग माताओ ने तो भाजपा महिला मोर्चा के इस पुनित कार्य को बहुत सराहा व सभी को आशिर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में अर्चना पारीक, शारदा काबरा, अंजू मोदी, संतोष खंडेलवाल, मोनिका तिवाड़ी, निर्मल शर्मा, उमा सैनी, अनुराग शर्मा, कंचन कुमावत, मल्ली देवी, सुशीला शर्मा,कमला वर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा उपस्थित रही।