सीकर- राजस्थान प्रदेश की बीजेपी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मैदान स्थित परशुराम पार्क से केशरिया रंग में रंगी हुई मातृशक्ति द्वारा बाईक-स्कूटी रैली निकाली गई। जिसमे विधायक रतनलाल जलधारी, जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने सरकार की दी हुई योजनाओ के नारे मुख्य बाजार में रैली के साथ लगाये। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल शर्मा,शारदा काबरा, अंजू मोदी,निर्मल शर्मा, दुर्गा हटवाल, किरण तिवाड़ी, मधु कुमावत, उमा सैनी, सुशीला शर्मा, भवरी खोकर, सुनीता खंडेलवाल, कीर्ति रामवानी, कीर्ति रामवानी, प्रिया सोनी, कमला रॉवत, स्वाति वर्मा, नरेन्द्र कौशिक,सज्जन निर्वाण,मनोहर सैनी, भानु प्रकाश यादव, मोहम्मद खत्री, अनिल डोकवाल, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।