जयपुर। चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 18 मार्च को होगी। नारद पुराण के मुताबिक हवन व कन्या पूजा के बिना नवरात्रा की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस बार नवरात्र 8 दिन के ही होंगे। नवमी तिथि के क्षय होने की वजह से ऐसा होगा। अष्टमी व नवमी तिथि एक ही दिन 25 मार्च को है।
इसी दिन कन्या पूजन के साथ नवरात्रा पूजा अनुष्ठान किए जाएंगे। घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त 18 मार्च को सुबह 12.19 से दोपहर 1.07 बजे तक का रहेगा। दोपहर 2.13 से 3.43 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा रहेगी।
शहर के दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अभी से नवरात्रा महोत्सव को मनाए जाने की तैयारियां पूरी की जा रही है। प्रतिपदा 17 मार्च को शाम 6.42 बजे शुरू हो जाएगी। लेकिन घट स्थापना एवं अन्य पूजा अनुष्ठान सूर्योदय के बाद 18 मार्च को ही किए जाएंगे। उनके अनुसार नवरात्रि में सुबह व शाम मां दुर्गा की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।