Coolpad Note 5 Lite C – India Launch
Coolpad ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Note 5 Lite C भारत में लॉन्च कर दिया है जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था| कि यह स्मार्टफोन Android नूगा के साथ आएगा| Coolpad ने इस स्मार्टफोन की सबसे बङी खासियत Android नूगा को बताया है| इस स्मार्टफोन में Android 7.1 नूगा दिया गया है| यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो अॉफलाइन एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा| यह स्मार्टफोन 5 अगस्त से देश के 8 राज्यों के 3,000 मल्टी-ब्रांड स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा| Coolpad Note 5 Lite C की कीमत 7,777 रूपये रखी गयी है|.
Coolpad Note 5 Lite C के फीचर्स
इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, फोन में 2GB रैम और 16GB इनबिल्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढाया जा सकता है| स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, LED फ्लैश के साथ जिसका अपर्चर F/2.4 है| साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है अपर्चर F/2.4 के साथ| फोन में 1.1GHz का क्वाड-कोर Snapdragon 210 प्रोसेसर और Adreno 304 जीपीयू दिया गया है| फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है| और फोन को पावर देने के लिए 2500mAh की बैटरी दी गई है, स्मार्टफोन में 2G, 3G और 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 B/G/N, GPS, माइक्रो यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 जैसे फीचर दिये गये है|स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट Grey और Gold में उपलब्ध होगा| इस फोन का वजन 139 ग्राम है|.
[…] कंपनी LG 10 अगस्त को भारत में नया स्मार्टफोन LG Q6 लॉन्च करने जा रही है Amazon India ने इस […]
[…] पर Shopclues पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध है| यह स्मार्टफोन तीन कलर Grey, Red और Gold में उपलब्ध […]
[…] ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lenovo K8 Note लॉन्च कर दिया है| यह Lenovo का पहला […]
[…] का डिस्काउंट मिल रहा है| सेल में Google Pixel स्मार्टफोन का 32GB वेरियंट 43,240 रूपये में मिल रहा है| […]