23 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की “किसान महा पंचायत” सीकर में !!
23 फरवरी को राजस्थान के सीकर जिले में “संयुक्त किसान मोर्चा” के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन होगा| भारतीय जनता पार्टी व RSS द्वारा देश के बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में लाए गए तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में देश-विदेश में समर्थन हासिल करने के बाद अब किसान आंदोलन देश के सभी राज्यों में अपनी जड़ों को और मजबूत करता जा रहा है|
इसी कड़ी में आयोजित हो रही किसान महा पंचायतों में आगामी 23 फरवरी को राजस्थान राज्य के सीकर जिले में किसान महापंचायत का आह्वान किया गया है| इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव ,पूर्व विधायक अमराराम, चंद्रशेखर रावण, राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील व अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे|
किसानों के समर्थन में RSS को छोड़कर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की भागीदारी को देखकर भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में खलबली मची हुई है| केंद्र सरकार ने संपूर्णता अपनी आंखों को बंद कर अपने मालिक (जो कि लोकतंत्र में जनता होती है) के हितों को अनदेखा करते हुए अपने कुछ चंद उद्योगपति मित्रों की बात को तवज्जो दे रही है, जिसके जवाब में किसान आंदोलन के बैनर तले हो रही महा पंचायतों मैं लोगों का सरकार के प्रति रोष स्वास्थस्पष्ट तरीके से देखा जा सकता है|