सयुंक्त किसान मोर्चा की आगे की रणनीति –
सयुंक्त किसान मोर्चा ने पिछले दिनों सिंघु बॉर्डर पर एक आम बैठक आयोजित की। आने वाले कुछ दिनों के कार्यक्रम के लिए इसमें कई निर्णय लिए गए।
आने वाली 6 मार्च को दिल्ली से सटी सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन के दिनों का शतक पूरा हो जाएगा। जिस दिन दिनों का शतक पूरा होगा उस दिन दिल्ली व दिल्ली सीमा के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस वे पर 4 से 5 घंटे की नाकाबंदी होगी। इस दिन यहां टोल प्लाजा को टोल फीस जमा करने से भी मुक्त किया जाएगा।
राजनीतिक तौर पर भी विरोध शुरू –
जिन राज्यों में चुनावों का माहौल है और जिन राज्यों में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं उन राज्यो में सयुंक्त किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों के लिए दंडित करने की जनता से अपील करेगा।
MSP दिलाओ अभियान –
सयुंक्त किसान मोर्चा पूरे भारत में आने वाले कुछ दिनों में “एक MSP दिलाओ अभियान” शुरू करने वाला है। आने वाले दिनों में शुरू होने वाले इस अभियान के तहत, विभिन्न बाजारों में किसानों की फसलों की कीमत की वास्तविकता को उजागर किया जाएगा, जो मोदी सरकार व एमएसपी के झूठे दावों और वादों को उजागर कर पायेगा। इस अभियान में मुख्यतः दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को शामिल किया जाएगा। और इसके कुछ दिनों बाद पूरे देश के किसान इस अभियान में शामिल किए जाएंगे।
[…] 12 मार्च 2021 को कोलकाता में हुआ जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर राकेश टिकैत के अलावा योगेंद्र […]