रांची: भारतीय टीम में मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने बिहार और झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी के आयकर दाताओं में सबसे ऊपर है। जिसमें सबसे बड़ी और खास बात ये है कि एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा टैक्स तब चुकाया है जब वो बीसीसीआइ की टॉप खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल भी नहीं थे। धौनी ने 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया है। 2016-17 में उन्होंने 10.93 करोड़ रुपए का रिटर्न भरा था। और मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी वे अब तक एडवांस टैक्स के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये जमा करा चुके है।
बता दें अभी धोनी बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध में ‘ए+’ ग्रेड में शामिल नहीं हैं। इस श्रेणी में धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
मामले में आईटी मु्ख्यालय की जाइंट कमिश्नर निशा सिंघमार ने बताया कि धोनी 2017-18 में झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्स पेयर है। इस 37 वर्षीय क्रिकेटर ने 2016-17 वर्ष के लिए 10.93 करोड़ का टैक्स चुकाया था। इससे पहले 2013-14 तक धोनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े टैक्सपेयर थे।