चार सदस्य मनोनीत हुए थे लेकिन शपथ दो को ही दिलाई गई…
लक्ष्मणगढ। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नगरपालिका के लिए मनोनीत किये चार मे से दो पार्षदों को शपथ दिलाई गई, जबकि दो की शपथ तकनीकी कारणों व नियमों मे उलझ गई, मनोनीत हुए पार्षदों का शपथ-ग्रहण प्रोग्राम आज 6 जुलाई को क्षेत्रिय उपखण्ड कार्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें उपखण्ड अधिकारी अनिल महला ने राज्य सरकार द्वारा मनोनीत चार पार्षदों में से दो पार्षद मनफुल व श्रीमती निरूपमा उपाध्याय को शपथ दिलाई, लेकिन अन्य दो पार्षद शपथ किसी तकनीकी कारणों व नियमों मे उलझने की वजह से शपथ टालनी पड़ी।
आज शपथ अवसर पर उपस्थित…..
आज इस शपथ अवसर पर नगर अध्यक्ष चान्दनी शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नवनित कुमार वर्मा एवं बाजिद बाटु, भाजपा नेता ललित पंवार आदि उपस्थित थे।

पार्षद मनोनीत हुए लेकिन शपथ नही दिलाई गई…..
इनके साथ मनोनीत हुए सुभाष सुरेका व शिशराम शर्मा को आज शपथ नही दिलाई गई लक्षमनगढ नगरपालिका मे पिछले दिनों चार सदस्य मनोनीत हुए थे लेकिन शपथ दो को ही दिलाई गई।
Also Read: सीकर महिला मोर्चा ने मानसून की पहली बरसात के साथ सामुदायिक भवन में पौधारोपण किया…
Latest अपडेट के लिए FIRST KHABAR पेज को LIKE और FOLLOW करे…..