नई दिल्ली। राजस्थान में चिकित्सा मंत्री ने पांच साल की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं पर सरकार घर-घर पहरा नहीं लगा सकती। कालीचरण ने कहा कि ज्वेलर के घऱ उसका नौकर जाएगा वो बच्ची से बलात्कार कर लेगा, उसमें पुलिस, सरकार क्या कर लेगी?
कालीचरण ने कहा कि सरकार एक-एक घर के अंदर ताला लगाएगी क्या? कहना बड़ा आसान है, अपराध बढ़ रहे हैं पर इसमें किया क्या जा सकता है?
क्या कांग्रेस के समय था रामराज्य!
इतना ही राज्य के कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अपराध रोकने के लिए वो कोई जादू का डंडा देदें। उन्होंने पायलट को अपरिपक्व भी कहा और सलाह दी कि वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कुछ सीखें।
कालीचरण ने कहा कि क्या कांग्रेस के शासनकाल में दुष्कर्म नहीं होते थे? उस वक्त रामराज्य था क्या? उन्होंने कहा कि पायलट के पास कोई और काम नहीं है। वो दुष्कर्म के मामले में क्या कर सकते हैं?
पायलट को सलाह देते हुए कालीचरण ने कहा कि दुष्कर्म सरीखे मसलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि पायलट ने कहा था कि राज्य में महिला सीएम होने के बाद भी दुष्कर्म होना शर्म की बात है।
संक्षिप्त में खबरें….